उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर कई जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने 26 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी.टिहरी गढ़वाल. देहरादून. जनपदों में 26 फरवरी को कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना की येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है जबकि 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड राज्य में भारी वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी.चमोली.रुद्रप्रयाग.टिहरी गढ़वाल. देहरादून.पिथौरागढ़.बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात और कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है इसके अलावा मौसम विभाग ने हरिद्वार.उधमसिंह नगर.नैनीताल. अल्मोड़ा.पौड़ी गढ़वाल.जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 28 फरवरी को भी राज्य के उत्तरकाशी .चमोली .रुद्रप्रयाग.बागेश्वर. पिथौरागढ़ .पौड़ी गढ़वाल. देहरादून. टिहरी गढ़वाल. जनपदों में जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है इसके अलावा राज्य के हरिद्वार.उधमसिंह नगर. नैनीताल. चंपावत.अल्मोड़ा जनपदों में येलो अलर्ट के तहत कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने इसके अलावा 25 और 26 फरवरी को राज्य के कई जनपदों में वर्षा और हिमपात होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया है मौसम विभाग का कहना है कि उच्च हिमालय क्षेत्र में 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है ।।