छात्रा के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज

हल्द्वानी। विशेष समुदाय के युवक पर नाम बदलकर कक्षा 9वीं की छात्रा से शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को बाइक पर घूमा रहा था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वो दोनों को हीरानगर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नाबालिग के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन कक्षा नौ की छात्रा है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला शाहिद नाम का युवक कारपेंटर का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *