राज्य में दो स्थानों पर सरस मेले के लिए बजट प्रदान किया

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में आयुक्त/सचिव दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दो स्थानों पर सरस मेले के लिए बजट प्रदान किया है, जिससे स्वयंसेवी संस्थाओं के उत्पादों को एक सशक्त बाजार मिल सके।

मेले का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है, जहां 250 स्टॉल्स लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को समूहों के उत्पादों की जानकारी मिल रही है, और वे स्थानीय उत्पादों को खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। इससे स्वयंसेवी संस्थाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है।
आयुक्त ने मेले में भाग ले रही स्वयंसेवी संस्थाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बताया गया कि स्थानीय उत्पादों को लोग बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स के माध्यम से भी इन उत्पादों की खरीदारी में लोगों को आसानी हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मेलों से देश भर के विभिन्न राज्यों के उत्पादों की जानकारी लोगों को मिलती है, और एक ही स्थान पर इन उत्पादों की उपलब्धता से रोजगार और आर्थिकी में मजबूती आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *