हल्द्वानी()। एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामास भर उसका पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया। कट जैनुवा थाना राम गढ़वा बिहार निवासी 18 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र दीनानाथ 5 दिन पूर्व काम करने के लिए बिहार से मुक्तेश्वर आया था। यहां वह अपने साथियों के साथ मजदूरी का कार्य कर रहा था और अपने साथियों के साथ ही मुक्तेश्वर में ही रह रहा था बीती शाम उसने घर के समीप जंगल में जाकर फांसी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। काफी देर तक जब भी अपने कमरे में नहीं पहुंचा तो साथियों को उसकी चिंता सताने लगी उन्होंने जाकर देखा तो रोहित पेड़ से लटका हुआ था। उन्होंने मामले की सूचना मुक्तेश्वर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पेड़ से नीचे उतारा और उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया जहां उसका पोस्टमार्टम कर उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। रोहित के साथियों का कहना है कि रोहित जब से बिहार से आया था तब से ही वह काफी खामोश था और पूछने पर रोहित ने बताया था कि वह घर की परेशानियों को लेकर काफी तनाव में है।