वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना की

देहरादून पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
– कार्यक्रम में एसएसपी ने सपरिवार की पूजा अर्चना, जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ किया होलिका दहन
– पुलिस परिवार के परिजनो को रंग लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
– गानों की धुन पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जमकर झूमीं महिला अधिकारी
– पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाए पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *