दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत

हल्द्वानी- दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। हादसा बरेली रोड पर लक्ष्मी शिशु मंदिर के सामने शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। यहां एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक मो. कैफ की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक अयान का उपचार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार हादसे से कुछ ही समय पहले मृतक युवक कैफ ने नई हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी, जो महज 30 किलोमीटर ही चल पाई थी। बाइक और कार की जोरदार टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक को सबसे ज्यादा चोटें आईं। जबकि पीछे बैठे युवक भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *