हादसे में कार सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई

हल्द्वानी। लग्जरी कार अनियंत्रित हो जाने के चलते एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, यहां कालाढूंगी से तीन किमी पहले ब्रेक फेल होने के कारण एक कार जंगल के अंदर घुसकर पेड़ से टकरा गई। बृहस्पतिवार शाम हुए हादसे में कार सवार तीन लोगों को गंभीर और दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के परिवार के सदस्य हैं। घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसओ पंकज जोशी ने बताया कि राहगीरों ने कालाढूंगी-नैनीताल हाईवे पर लाल मिट्टी के पास कार दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। अस्पताल में पूछताछ के बाद घायलों की पहचान कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण की माता भागीरथी देवी (70), भाई शैलेन्द्र फर्स्वाण (40), महेंद्र फर्स्वाण (38),
बहन मीनाक्षी (46) पत्नी प्रकाश वर्मा, भांजा गौतम निवासीगण बड़ौत गरुड़ जिला बागेश्वर के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि गंभीर घायल शैलेंद्र, महेंद्र और मीनाक्षी को इलाज के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल भेजा दिया गया। कार शैलेंद्र चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *