ठोस नीति बनाने की घोषणा करने से कर्मचारियों में खुशी है।

देहरादून न्यूज़ :- सीएम पुष्कर सिंह धामी के उपनल कर्मचारियों के रिक्त पदों के अनुसार राजकीय विभागों में नियमित कर और ठोस नीति बनाने की घोषणा करने से कर्मचारियों में खुशी है। रविवार को उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ शाखा पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों ने बैठक कर सीएम का आभार जताया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में उपनल कर्मचारियों के लिए जो नीति बनाई जाएगी, उससे वर्षों से संघर्षरत उपनल कर्मचारियों को न्याय मिलेगा। उत्तराखंड उपनल संविदा संघ के प्रदेश मंत्री त्रिभुवन सिंह बसेड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 12 नवंबर 2018 को नैनीताल हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के हित में फैसला दिया है, उसका लाभ प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिलेगा चमोली : जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, दिए यह निर्देश
बैठक में दिनेश पंत, मनोज जोशी, हिम्मत सिंह, पुष्कर भाटिया, मनीष जोशी, मनोज, योगेश, विनोद बिष्ट, त्रिभुवन बसेड़ा, मनीष वर्मा, राकेश जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *