वेश्यावृति करती महिलाओ को गिरफ्तार किया

रुड़की। वेश्यावृति पर, हरिद्वार के बाद अब रुड़की में छापेमारी करते हुए 06 महिलाओ को गिरफ्तार किया है। महिलाएं ग्राहकों को लुभाने के लिए अश्लील इशारे कर रही थी। वहीं कारवाई से शहर के लोग संतुष्ट हैं और लोगों ने इसे जारी रखने की पुलिस से गुजारिश की है।

सिविल लाइंस पुलिस को विगत कुछ दिनो से स्थानीय लोगो की शिकायत आ रही थी कि बस स्टेशन, शताब्दी गेट, के पास कुछ बाहरी महिलाये यात्रियों को अश्लील इशारे करके अपने तरफ आकर्षित करती है जिससे शिक्षा नगरी की छवि धूमिल हो रही हैं।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की ने उक्त महिलाओ के विरुद्द रोडवेज बस अड्डे के पास अभियान चलाते हुए 06 महिलाओं को हिरासत में लिया। ये महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी, पूजा मेहरा, कांस्टेबल, कविता, बलविंदर और होमगार्ड आशा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *