सरस्वती शिशु मंदिर रावत नगर बिंदुखत्ता का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं लिहाजा स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहने पर स्थानीय अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लक्ष्मण सिंह मेहता पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह जग्गी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर रावत नगर समाज के सहयोग से एवं शिशु मंदिर में कार्यरत अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के निरंतर परिश्रम से आज उन्नति के पथ पर अग्रसर है आज जबकि महंगी शिक्षा का हर जगह बोलबाला है कंपटीशन का दौर है उसके बावजूद शिशु मंदिर उत्तरोत्तर प्रगति को बरकरार रखे हुए है यह उसके उच्च संस्कारमय शिक्षा प्रदान किए जाने को दर्शाता है