वाहन चालक को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी बारात की बस को शराब के नशे में चलाने वाले वाहन चालक को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को भी किया सीज. पुलिस नहीं लेती एक्शन तो हो सकता था बड़ा हादसा।।
पौड़ी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने का क्रम जारी।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा 14. अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान सिद्धबली बैरियर के पास एक बस को रोका गया जो बरातियों से भरी हुई थी तथा बस चालक शराब के नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था। एल्को मीटर से जांच के पश्चात बस चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर बस को एम0वी0 एक्ट धारा-185 के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही चालक के डी एल की निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। पौड़ी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *