गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होगी। आज 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है तो कल से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश होगी। ऐसे में लोगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी जिसका सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। 21 अप्रैल से मौसम थोड़ा राहत देगा। 21 अप्रैल को सिर्फ 3 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 17 अप्रैल को राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी। 18, 19 और 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। अभी जो बारिश हुई है उससे जो गर्मी तेजी से बढ़ने लगी थी, उसमें राहत मिली है।

उत्तराखंड के 5 बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान 34° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है। रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 23° सेल्सियस है। काशीपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *