कुशीनगर पूलिस ने अपहरण के वांछित और अवैध हथियार के साथ दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अपहरण के मामले में वांछित था, जबकि दूसरे के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार
दिनांक 19 अप्रैल 2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया की टीम ने मुकदमा संख्या 149/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त समसाद अंसारी (पुत्र आलमगीर, निवासी अकबरपुर खास, थाना नेबुआ नौरंगिया) और अभियुक्त आरिफ अंसारी (पुत्र लड्डू, निवासी डोमनपट्टी, थाना खड्डा) को गिरफ्तार किया।