देहरादून की चकराता रोड पर सोमवार रात नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे भवन को चपेट में ले लिया। आग लगती देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। होटल में आग लगती देख सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। होटलकर्मी भी किसी तरह जान बचानक बाहर भागे। जहां आग लगी है वहां नीचे नेक्सा का शोरूम है। ऊपर एक सेंटर है। उसके ऊपर बैंक ऑफ महाराष्ट्र है और उसके ऊपर तल पर एक होटल है। आग होटल और उसके नीचे तल में लगी। दमकल की चार गाड़ी आग पर काबू पाया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी है और अग्निशमन कर्मी पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में लगे रहे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर टॉवर की सभी मंजिलों को खाली करा लिया है।