कुछ राहत भरी खबर मौसम विभाग ने जताई है

Dehradun उत्तराखंड में मौसम हीटवेव को लेकर 23 अप्रैल बुधवार को गर्म रहेगा जबकि 24 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी.चमोली तथा पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्र में तथा 25 अप्रैल को उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में मौसम ने कुछ ठंडक देखने को मिलेगी जबकि शेष जनपदों में मौसम गर्म रहेगा आ रही खबरों के अनुसार 26 अप्रैल को कुछ राहत भरी खबर मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने कहीं-कहीं झौंकेदार हवाएं 30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर तक चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है जबकि 27 अप्रैल को राज्य में मौसम गर्म रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
देश भर में मौसम प्रणाली:
एक ट्रफ (द्रोणिका) मध्य पाकिस्तान से उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पंजाब और हरियाणा के रास्ते 1.5 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है।
एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
एक अन्य ट्रफ उत्तर पश्चिमी बिहार से मणिपुर तक फैला हुआ है, जो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिण असम से होकर गुजरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *