उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया

देहरादून जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। खास तौर पर देहरादून में पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, क्योंकि ऐसी घटनाओं के बाद कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कश्मीरी छात्रों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।देहरादून में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्याउत्तराखंड की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र भी है, जहां बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। इन छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। स्थानीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट या टिप्पणी न करें, जिससे माहौल खराब हो या विवाद पैदा हो। पुलिस ने आम लोगों और संगठनों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि आतंकी हमलों के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर तनाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में, पहलगाम हमले के बाद देहरादून में कुछ ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, जिनमें कश्मीरी छात्रों को धमकी दी गई और उन्हें शहर छोड़ने के लिए कहा गया। इन पोस्ट ने पुलिस को और सतर्क कर दिया। देहरादून पुलिस अब ऐसे लोगों की पहचान कर रही है, जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *