ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने शाल उड़कर किया सम्मानित

देहरादून लालढांग के वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारों की समस्या को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मोगा का लालढांग पहुंचने पर सभी ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने शाल उड़कर स्वागत किया व मोगा जी ने पत्रकारों को सम्मानित कर पत्रकारों की समस्याओं को सुना और जाना पत्रकारों ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्या रखी वरिष्ठ पत्रकार फारूकी ने पत्रकारों की समस्या को लेकर अपने विचार रखें वही मुकेश कुमार सूर्य ने कहा लालढंग से पत्रकारों की आवाज गूंज उठी है । समस्याओं को लेकर पत्रकार एक जूट है उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की कोई सुनने वाला नहीं है सभी बड़े-बड़े वादे करते हैं परंतु समस्या जस की तस है। हरपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन अरुण कुमार मोगा को सौंपा मुख्यमंत्री हेतु मोगा जी ने वादा किया आपकी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएगी और पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी इसमें उन्होंने हरपाल सिंह और धन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री से समय मिलते ही आपको अवगत करा दिया जाएगा और हम मिलकर यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे। पत्रकारों में मौजूद राहुल शर्मा हरपाल सिंह ,संजय अग्रवाल, अकरम फारुकी,धन सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार सूर्य, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *