राज्य मे बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने मौसम बदलने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं राज्य मौसम केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़, अल्मोडा, नैनीताल, चम्पावत एवं पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं मौसम केंद्र द्वारा जारी मौसम चेतावनी (वाच): राज्य के पिथौरागढ़, अल्मोडा, नैनीताल, चम्पावत एवं पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झाँकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) चलने की सम्भावना है।
राज्य के देहरादून, हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) चलने की सम्भावना है।
वहीं राजधानी देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः आसमान मुख्यतः साफ़ रहने से लेकर आआंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन के समय सतही हवाएं तेज तथा झोंकेदार चलने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 22°C के लगभग रहने की संभावना है।