खटीमा/चकरपुर(उत्तराखंड) – सीमांत क्षेत्र खटीमा के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों को आस्था का सैलाब उमड़ गया।,खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडव कालीन वनखंडी महादेव मंदिर में प्रात काल से ही भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे।पवित्र शारदा नदी का जल लाकर बनबसा टनकपुर क्षेत्र से आए कावंडियो ने जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ का पूजन किया।सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों की भोले नाथ के इस प्राचीन मंदिर शिवालय में अपार आस्था देखने को मिली।खटीमा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी शिव भक्तों का जलाभिषेक हेतु तांता लगा रहा।