हरिद्वार,
हरिद्वार जनपद के मंगलौर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 17 वर्षीय पुत्री को नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
यह सनसनीखेज वारदात मंगलौर नहर पुल पर हुई, जहां आरोपी प्रदीप धीमान (निवासी ढालूवाला, थाना सिडकुल) ने कथित रूप से अपनी बेटी को नहर में धकेल दिया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों और कांवड़ियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और आक्रोशित भीड़ ने उसे घेर लिया।
हालात बिगड़ने से पहले ही कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शादी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कठोर कदम उठाया।