देहरादून । सावन शिवरात्रि का पर्व आज है। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। जिसमें से सावन सोमवार और सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शिवालय में जल चढ़कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं और पूरे देश में सावन की शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक कर आशीर्वाद ले रहे हैं । हरिद्वार, ऋषिकेश सहित प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के साथ-साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व दिया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में श्रावण मास की महिमा का वर्णन किया गया है।