केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मचा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में मंगलवार को एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दो से तीन माह पुराना हो सकता है।

सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नवजोत सिंह यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लेकर केदारनाथ लाए। बुधवार को पुलिस की औपचारिकताओं के बाद इसे परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा।कंकाल के पास से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (सन् 2022) का एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आईडी कार्ड पर नाम नोमुल रिश्वंत पुत्र नोमुल गणेश, निवासी इब्राहिमपटनम, मंडल राजेश्वर रावपेट, जिला करीमनगर (तेलंगाना) अंकित है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कंकाल को देर शाम केदारनाथ लाकर सुरक्षित रखा गया है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है और आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त की दिशा में कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *