हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले में पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि युवक पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण किया है . युवक हल्द्वानी बरेली रोड का रहने वाला है.युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगया है कि युवक अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा.युवती द्वारा जब शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया है.