सीसीआर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

हरिद्वार ।जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टी के कारण कृषि एवं उद्यान से जुडे़ हुए किसानों की फसलों के क्षति का आंकलन एवं उन्हों उपलब्ध कराये गये *मुआवजा* के सम्बन्ध में कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज सीसीआर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उनके द्वारा जनपद में किसानों की फसलों की हुई क्षति के सम्बन्ध उपलब्ध कराये गये मुआवजा के सम्बन्ध में जानकारी ली।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण जो भी फसलों को नुकसान होता है उसका तत्काल आंकलन करते हुए किसानों को क्षति का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि किसी भी कृषक की पशु एवं भवन सम्पत्ति को नुकसान होता है तो उसे तत्काल नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित सहायता धनराशि उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद के अधिक से अधिक किसानों के फसलों का बीमा कराया जाय इसके लिए उन्होंने किसानों को बीमा कराने के लिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमा के लिए प्रोत्साहित करें। 

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि बागवानी के क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जाय जिसके लिए उन्होंने ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन करने के लिए विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करते हुए उन्हें लाभाविन्त किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में कुम्भ मेंला आयोजित हो रहा है तथा महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा तैयार किये जा रहे पहाड़ी उत्पादों का अधिक से अधिक स्टॉल लगाया जाए इसके लिए उन्होंने स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिये। ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने जनपद की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए महिला समूहों को एनआरएलएम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनसे बेहतर संवाद किया जाय ताकि उन्हें लखपति दीदी बनाया जाय। उन्होंने जनपद में महिला समूहों द्वारा तैयार कराये जा उत्पादों की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को उपलब्ध कराये गये आवास की जानकारी ली।

मा. मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में कहा कि जनपद हरिद्वार में किसानों की फसलों की क्षति का एवं पशुओं की हुई हानि का सहायता का अनुगृह अनुदान कि राशि प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराने तथा जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यो के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *