अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 2 सितंबर की सुबह 10:19 बजे से 3 सितंबर की सुबह 10:19 बजे तक चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज, बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *