मसूरी में कुदरत का कहर, सड़कें टूटीं, मकान ढहे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून

पहाड़ों की रानी मसूरी इस समय कुदरत के कहर से कराह रही है। सोमवार की देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने यहां ऐसा तांडव मचाया कि सारा इलाका दहशत में आ गया। चारों ओर पानी, मलबा, टूटी सड़कें, और चीख-पुकार का माहौल है। मसूरी-देहरादून मार्ग को हुआ है, जो अब पूरी तरह से अवरोधित और क्षतिग्रस्त हो चुका है। कोलू खेत के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह टूट गया है, जहाँ अब सिर्फ मलबा और दरारें बची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *