तस्करों को 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया

उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दो अंतरराज्यीय तस्करों को 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। संयुक्त कार्यवाही के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें पुलिस ने 7 किलो अफीम बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जो मुख्य आरोपित है वह बरेली कारागार से जमानत पर बाहर आया था और उसे अफीम तस्करी के चलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान चमन प्रकाश और महावीर के नाम से हुई है। इन दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मुकदमे पहले से ही दर्ज किए गए हैं और जमानत पर बाहर आए इन आरोपियों को पुलिस द्वारा फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *