शुरुआती 4 सर्वे में BJP को बंपर बहुमत, बन सकती है डबल इंजन की सरकार, ⅓ पर सिमट रही AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है। अब एग्जिट पोल नतीजों की बारी है। अब तक (6.45 बजे) पांच एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से चार में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। जिन चार सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया गया है, उनमें चाणक्या स्ट्रैटजी,JVC Poll, पीपुल्स इनसाइट, पीपुल्स पल्स शामिल है। हालांकि, मैट्रिज के एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा और आप में कांटे की टक्कर दिखाई गई है।

चाणक्य स्ट्रैटजी ने अपने सर्वे अनुमानों में भाजपा को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटों तक सिमटने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ 2 से 3 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है।

Times Now- JVC के एग्जिट पोल में भी भाजपा को 39-45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। तीसरे सर्वे पीपुल्स इनसाइट ने अपने सर्वे में भाजपा को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *