रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी

दिल्ली विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षको ने रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर मोहर लगा दी है। जिससे करीब दिनों से लग रही अटकलों पर विराम लग गया है।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विद्यायक है। वही लोग लगातार कई नामो पर चर्चा कर रहे थे। प्रवेश वर्मा के नाम की चर्चा के ज्यादा हो रही थी। लेकिन कुछ चीजें उनके खिलाफ गई जिससे वह सीएम की रेस में पीछे रह गए।

रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. बीते कई दिनों से दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने की चर्चा गर्म थी. आखिरकार शालीमार बाग सीट से जीतकर आई रेखा गुप्ता ने दिल्ली की रेस में बाजी मार ली है. रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी. बीजेपी ने बीते 12 दिनों तक नए सीएम के नाम पर सस्पेंस बनाकर रखा था.

लेकिन, बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाकर सभी संभावनाओं पर विराम लगा दिया. रेखा गुप्ता वर्तमान दौर में बीजेपी की एकलौती महिला सीएम होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *