देहरादून: उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का भव्य समापन रविवार को हुआ। इस वर्ष के वसंतोत्सव में पुष्पों के मनमोहक प्रदर्शन, रंगोली, चित्रकला, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में लगभग 2.7 लाख लोगों ने भागीदारी की, जिससे यह पर्व जन-जन का उत्सव बन गया। IIT Roorkee Running Trophy
IIT रुड़की को मिला ‘रनिंग ट्रॉफी’ पुरस्कार IIT Roorkee Running Trophy
वसंतोत्सव में इस वर्ष की प्रतिष्ठित चल वैजयंती (रनिंग ट्रॉफी) IIT रुड़की को प्रदान की गई। IIT रुड़की ने 10 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्थान और पत्थरचट्टा ने भी तीन श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। कुल मिलाकर, इस प्रतियोगिता में 15 श्रेणियों की 55 उप-श्रेणियों में 165 पुरस्कार वितरित किए गए।