युवा विधानसभा में प्रथम दिवस उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर चर्चा हुई,

देहरादून युवा आह्वान के तत्वावधान में उत्तराखंड युवा विधानसभा का 5वां सत्र यूं.सी. एफ. सदन देहरादून में आयोजित हुआ, तीन दिनों तक चली इस युवा विधानसभा में 70 विधानसभाओं से 70 प्रतिभागियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, युवा आह्वान विगत 7 वर्षों से उत्तराखंड के युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराता आ रहा है, युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है जिसमें हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया है, तीन दिनों तक चली इस विधानसभा में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डा. धन सिंह रावत माननीय मंत्री शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं सहकारिता द्वारा किया गया, इस युवा विधानसभा में प्रथम दिवस उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर चर्चा हुई, जिसमें युवाओं ने उत्तराखंड के 25 साल की उपलब्धियां, उपेक्षायें , अपेक्षाओं पर अपने अपने विचार रखे, दूसरे दिन भू कानून बिल युवा विधानसभा में पारित किया गया, तीसरे दिन परिसिमन 2026 पर चर्चा की गयी, जिसमें युवा विधायकों ने कहा कि राज्य में परिसिमन जनसंख्या के आधार नहीं क्षेत्रफल के आधार पर होना चाहिए,,, इस विधानसभा का सफल आयोजन में दूसरे दिन देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे,,, समापन समारोह में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी ने विधानसभा की कार्यवाही प्रणाली के विषय में युवा विधायकों को बताया कि शून्य काल , प्रश्नकाल में आप कैसे विधानसभा को चलाते हैं,,, युवा आह्वान के इस शानदार प्रोग्राम के लिए सभी अतिथियों ने युवा आह्वान टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *