उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों और उपनल कार्मिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उन्होंने उपनल के वेलफेयर फंड के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में सैनिक कल्याण कार्यों के लिए विकास योजनाओं को लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दी जाने वाली तात्कालिक राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने और मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की राशि दान देने का ऐलान किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि उपनल की स्थापना का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराना था, और यह उद्देश्य पूरी तरह से सफल हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उपनल के माध्यम से लगभग 24,746 बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया है और इस साल 2,500 पूर्व सैनिकों को विभिन्न राज्यों में नियुक्ति मिली ह
जोशी ने कहा कि उपनल के कार्यों में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और जल्द ही देहरादून के गुनियालगांव में उपनल का नया कार्यालय बनेगा, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।