देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां रिटायर्ड फौजी पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह पिछले चार साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। डर के कारण पीड़ित अब तक शिकायत नहीं कर पाई।
इस मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला के अनुसार उनकी बेटी जब वह नाबालिग थी तब से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
शिकायत करता पत्नी के अनुसार पति उसके साथ और बेटी के साथ मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। अब आखिर में परेशान होकर बेटी ने आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष रायपुर ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेटी ने मां से कहा कि जब वो नाबालिग थी, तब से पिता दुष्कर्म करता आ रहा था। पिता, मां के साथ भी मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर उसने मां को अपनी आपबीती सुनाई।थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पीड़ित लड़की बालिग है। इस मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि आरोपी व्यक्ति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है।