उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में बीते एक सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है और बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिससे वहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां सुबह धूप खिल रही है और दोपहर होते ही बादल छाने से बारिश हो रही है। कई बार बर्फ के फुहारे भी गिर रहे हैं। धाम में रात को तापमान माइनस दो से तीन डिग्री तक पहुंच रहा है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में जुटे वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी का कहना है कि पहाड़ियों पर रोज हल्की बर्फबारी हो रही है जिससे केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। सुबह-सुबह पीली धूप से दिन की शुरुआत हो रही है और दोपहर बाद बादल छाने से बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है।